{"_id":"5b7714a242c792466578b0ac","slug":"traders-fire-on-fire-without-reaching-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल न पहुंचने पर व्यापारियों ने खुद बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल न पहुंचने पर व्यापारियों ने खुद बुझाई आग
farrukhabad
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से जला पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपोलिया चौक के पास गुरुवार रात शार्ट सर्किट से जूता चप्पल की दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल के न पहुंचने पर दुकानदार खुद आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दुकानदारों ने आग पर काबू पाया।
तलैया फजल इमाम मोहल्ला निवासी आशुतोष गुप्ता की त्रिपोलिया चौक पर खोया बाजार के पास न्यू भारत शू कंपनी के नाम से जूता-चप्पल की दुकान है। यह गुरुवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। बंद दुकान में शार्ट सर्किट से से आग लग गई। धुआं दुकान से बाहर आता देखकर राहगीर व अन्य दुकानदार सन्न रह गए। दुकानदारों ने आशुतोष को मोबाइल से सूचना दी। आशुतोष परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड के न आने पर दुकानदार खुद आग बुझाने में जुट गए। आसपास के घरों से पानी लेकर आग बुझाना शुरू किया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंचे। आशुतोष ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।