{"_id":"6578ac935ede8cf9070acfa4","slug":"traders-clash-with-eo-who-came-out-to-close-the-market-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1555-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाजार बंद कराने निकले ईओ से व्यापारियों की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाजार बंद कराने निकले ईओ से व्यापारियों की नोकझोंक
विज्ञापन
नवाबगंज। बंदी के दिन बाजार बंद कराने निकले अधिशासी अधिकारी से व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। ईओ ने कहा कि अगले मंगलवार को बंदी का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
नगर पंचायत बनने के बाद मंगलवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी तय की गई है। वहीं, इस दिन पूरा बाजार सामान्य दिनों की तरह खुलता है। साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए अधिशासी अधिकारी (ईओ) त्रिवेंद्र कुमार पालिका कर्मियों के साथ कस्बे में निकले। उन्होंने दुकान खोले व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करने की बात कही। जब नगर पंचायत की टीम जूता-चप्पल व्यापारी अनुपम गुप्ता पर दुकान बंद करने का दबाव बनाया, तो ईओ और व्यापारी में जमकर नोकझोंक हुई।
व्यापारी ने कहा कि सबसे पहले चौराहे से ही बंदी का पालन कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को चाहिए कि एक तरफ से बंदी के आदेशों का पालन कराया जाए। बीच-बीच में दुकानदारों पर दबाव बनाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
व्यापारियों के विरोध को देखते हुए अधिशासी अधिकारी बैंक से ही अभियान खत्म कर चले गए। कुछ ही देर में बंद कराई गई दुकानें भी खुल गईं। अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अगले मंगलवार को दुकानें खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।