फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders and farmers cross Rs 1.42 lakh

व्यापारी व किसान के 1.42 लाख रुपये रखे दो बैग पार

Thu, 22 Sep 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Traders and farmers cross Rs 1.42 lakh
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में थैला ले जाते दिख रहा आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कस्बा में टप्पेबाजों ने व्यापारी व किसान के बैग पार कर दिए। इन दोनों के बैंगों में1.42 लाख रुपये थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दोनों घटनाएं कैद हैं।
विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निवासी विपिन गुप्ता सोन पापड़ी सप्लाई करने का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर विपिन पड़ोस के ही आकाश के साथ वैन से सोनपापड़ी देने कस्बा में आए।
विज्ञापन

रेलवे तिराहे के पास वैन की आगे की सीट पर एक लाख रुपये से भरा रखा बैग किसी ने पार कर दिया। कुछ देर बाद विपिन की नजर सीट पर पड़ी तो बैग गायब देख वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद मौके पर पहुंचे। पास लगे कैमरे में टप्पेबाज दिखाई दे रहा है।
उधर, कन्नौज के जहानपुर निवासी शिव कुमार गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे लोडर से कस्बे के रामलीला मैदान के पास रवि गुप्ता की दुकान पर टिन शेड व लोहे के पाइप लेने आए थे।

शिवकुमार सामान लेने के बाद लोडर पर रखवाने लगे। 42 हजार रुपये से भरा बैग उन्होंने लोडर के पास टिन के ऊपर रख दिया।
इसी बीच एक युवक ने किसी ने बैग पार कर दिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक युवक बैग ले जाता दिखाई दिया।
शाम को एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी ने टीम के साथ पहुंचकर शिवकुमार व विपिन से पूछताछ की।
कमालगंज। विपिन गुप्ता के बैग चोरी की घटना के बाद पुलिस ने रेलवे तिराहे के पास सचिन गुप्ता की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए।
उसमें बैग चोरी करने वाला युवक चार लोगों के साथ जाते दिखाई दिया। उधर रामलीला मैदान के पास एक युवक बैग चोरी करते कैमरे में दिखा। इससे आशंका है कि गिरोह में करीब 6-7 लोग शामिल हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed