फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trade board gets responsibility in ceremony

समारोह में व्यापार मंडल की मिली जिम्मेदारी

Sat, 08 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trade board gets responsibility in ceremony
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम को संबोधित करते व्यापारी नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
समारोह में व्यापार मंडल की मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

शमसाबाद। कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को समारोह आयोजित कर व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में काम करने के लिए उनकी हौसला आफजाई की।
व्यापार मंडल शमसाबाद के मनोनयन समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी पहुंचे। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद व्यापारियों को कार्यकारिणी गठन के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। ददुआ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों पर निर्भर है। इससे व्यापारी हित सर्वोपरि है। जिलाध्यक्ष, महामंत्री नरेश पालीवाल, उपाध्यक्ष द्रोण सिंह गंगवार, गोपाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रेखा चौहान, ममता सक्सेना, सुमन राठौर, आदेश अग्निहोत्री, राजीव शरण दलेला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

शमसाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी ने राकेश गुप्ता को महामंत्री, अनुराग शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी के अलावा इमरान सहित 12 लोगों को व्यापार मंडल में जिम्मेदारी दी। उन्होंने युवा व्यापार मंडल का गठन करते हुए विशाल दुबे को अध्यक्ष, सौरभ मिश्रा कोषाध्यक्ष, रवि शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव वर्मा को मीडिया प्रभारी सहित 10 लोगों को पदाधिकारी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सदस्य जोड़ने को प्रमाणपत्र भी सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक रामनिवास अग्निहोत्री ने की। अनुपम शर्मा, मुशाहिद अंसारी, इमरान बेग, असगर अजीज रहमानी, मुनीश अग्निहोत्री, शैलेंद्र चतुर्वेदी, शशांक रस्तोगी, गगन पांडेय, डॉ.उमेश चंद्र त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed