फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley overturned after being hit by a car, woman died, four injured

Farrukhabad News: कार का कट लगने से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, महिला की मौत, चार घायल

Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after being hit by a car, woman died, four injured
घटनास्थल पर खंती में पटली पड़ी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : पाटनपुर गांव में सेब का पेड़ देखते कृ​षि वैज्ञानिक डॉ.प्रशांत। स्रोत: स्वयं
शमसाबाद। कलश विसर्जन यात्रा के दौरान कार का कट लगने से ट्रैक्टर-ट्राॅली व कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौका पाकर कार सवार कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में भागवत कथा समापन के बाद मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों से ग्रामीण कलश विसर्जन करने ढाईघाट गए थे। शाम को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर लौट रहे थे। बिरियाडारा गांव के पास सामने से आ रही कार का कट एक ट्रैक्टर-ट्राली में लग गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। वहीं कार भी खंती में जा गिरी।
विज्ञापन

दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार सुनीता देवी (45) पत्नी रामशरन, रीना देवी पत्नी अजीत, उर्मिला पत्नी नंदराम, वीना पत्नी मंजीत व ट्रैक्टर चालक अजीत निवासी रायपुर नवाबगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सरवर इकबाल ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। उधर, विसर्जन यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने कार सवार तीन युवकों को पीट दिया। मौका पाकर युवक भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर चेयरमैन नवाबगंज अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा था। परिजन पहुंचे नहीं थे।

थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि कार का कट लगने से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed