फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor overturns death of young man

ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत

Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns death of young man
मजदूरी के लिए गए युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी के लिए गए युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के गांव इंद्रानगर भाऊपुर निवासी अशोक जाटव के बेटे विक्की (22) को पड़ोसी गांव अर्जुन नगला निवासी अनुपम राजपूत मजदूरी के लिए घर से बुलाकर ले गया था। रात को गांव चांदपुर से लोहे के एंगिल ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर चालक आशीष लौट रहा था। गांव अर्जुन नगला के पास ट्रैक्टर बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गया।

हादसे में विक्की जाटव गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार दूसरे मजदूर देवेंद्र ने विक्की के घर पर जाकर इसकी जानकारी दी। उधर, घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई टिंकू समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। विक्की की मौत होने की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के भाई टिंकू ने बताया कि अनुपम राजपूत घर पर आया था और उसके भाई को बुलाकर ले गया। उसने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। गांव के पास अचानक चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया, जिससे ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया और उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed