फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Took five samples including food supplements from medical store

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर से फूड सप्लीमेंट सहित पांच नमूने लिए

Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Took five samples including food supplements from medical store
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोरों से फूड सप्लीमेंट सहित पांच नमूने लिए गए। 32.400 किलो बर्फी भी सीज कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा आशुतोष राय ने टीम के साथ कायमगंज कस्बा स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम ने कायमगंज रेलवे रोड स्थित संगीता शर्मा के शिवराज मेडिकल स्टोर, अलीगंज रोड से गांव शिवरई बरियार निवासी शैलेश सिंह शाक्य के दीक्षा मेडिकल स्टोर, बस अड्डा के पास गांव अल्हापुर निवासी ममतेश कुमार के रागिनी मेडिकल स्टोर व गिर्द स्थित ममापुर निवासी विवेक कुमार के राजश्री मेडिकल स्टोर से अलग-अलग ब्रांड के फूड सप्लीमेंट के नमूने लिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया फजल में इंद्रदेव राव की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। मौके पर मिली 2736 रुपये कीमत की 32 किलो 400 ग्राम बर्फी सीज कर दी गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ.शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्र व विमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed