फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Took a dip in the Ganges chanting Har Har on the full moon day

Farrukhabad News: पूर्णिमा पर हर-हर गंगे बोल लगाई डुबकी

Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Took a dip in the Ganges chanting Har Har on the full moon day
फोटो-16, पांचाल घाट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
फर्रुखाबाद। अश्विन मास की पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे बोलकर मोक्ष की कामना की। सुबह चार बजे से ही स्नानार्थियों की भीड़ घाटों पर पहुंचने लगी थी। लोगों ने दान देकर घर की सुख-शांति भी मांगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले सहित आसपास के जनपदों से हजारों श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचे और मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पांचाल घाट, पुरानी घटिया, नया घाट और दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। जनपद मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं और हरदोई से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर हवन-पूजन कर कथा सुनी। प्रसाद वितरण और कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। घाटों पर पूजन-सामग्री की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गहरे पानी में श्रद्धालुओं के जाने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। पुलिस टीम ने चार मोटरबोट और दो नावों से दिनभर गश्त की। गोताखोर भी मौके पर तैनात रहे। जो भी व्यक्ति गहरे पानी की ओर बढ़ा, पुलिस उसे तुरंत रोककर किनारे वापस भेजा।
---

पुलिस ने बंद कराए घाट, महंत ने एसपी को दी जानकारी

फर्रुखाबाद। स्नान पर्व पर अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने दुर्वासा ऋषि आश्रम और वन चेतना केंद्र की ओर के घाटों पर स्नान प्रतिबंधित कर दिया। इसको लेकर श्रद्धालु परेशान रहे। कुछ लोगों ने आश्रम में पहुंचकर महंत ईश्वदास ब्रह्चारी से पुलिस की शिकायत की। इस पर महंत ने एसपी आरती सिंह आदि को मामले की जानकारी दी। सुबह करीब आठ बजे पहुंचे एएसपी डॉ. संजय कुमार ने उत्तरी बंधे के घाटों पर स्नान की अनुमति दी। इसके बाद ही इन घाटों पर स्नान हो सका। (संवाद)



गंगा पुल पर खराब हुई कार, पुलिस ने लगाया धक्का

गंगा पुल पर बरेली की ओर से आ रही एक कार खराब हो गई। काफी मशक्कत करने के बाद भी वह चालू नहीं हो सकी। कार खराब होने से पुल पर जाम की स्थिति बनने लगी। इसको देखकर पुलिस और होमगार्डों ने धक्का लगाकर कार को स्टार्ट कराने का प्रयास किया। कार स्टार्ट न होने पर पांचाल घाट चौराहे ही तरफ लाकर कार को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया। इसके बाद सुचारू रूप से यातायात चलता रहा।

फोटो-16, पांचाल घाट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-16, पांचाल घाट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।

फोटो-16, पांचाल घाट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-16, पांचाल घाट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed