{"_id":"68f534579c5ef6aef2012437","slug":"today-diwali-will-be-celebrated-with-great-joy-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131600-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आज हर्षोल्लास के साथ मनेगी जगमग दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आज हर्षोल्लास के साथ मनेगी जगमग दिवाली
Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25, दुकान पर माता लक्ष्मी की मूर्ति देखती महिला। संवाद
फर्रुखाबाद। दिवाली पर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़ना शुरू हो गए। रविवार को छोटी दिवाली पर घर के बाहर दीया जलाकर लोगों ने आतिशबाजी भी की।
शहर के प्रमुख बाजारों में सजावट, खील, बताशे, कपड़े और जरूरत के सामान की दुकानें सजी हैं। यहां महिलाएं खील-खिलौने, रुई व पूजन सामग्री आदि की खरीदारी करती दिखीं। नेहरू रोड, रेलवे रोड, लालसराय, पक्कापुल, नाला मछरट्टा, साहबगंज चौराहा और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में लगे मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणेश-लक्ष्मी पर लोग मूर्तियां खरीद रहे थे। मूर्तियां 101 से 5100 रुपये में उपलब्ध हैं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई।
मिट्टी के डिजाइनदार दीपक 25 रुपये पीस और सादा दीपक 15 रुपये दर्जन बिके। रेलवे रोड मठिया देवी, साहबगंज चौराहा, लालसराय और पक्कापुल आदि बाजारों में फुटपाथ पर सजी दुकानों पर लोग मिट्टी के दीया व बच्चों के चकिया, डोलची आदि खिलौने खरीदते नजर आए। रुई भी लोगों ने खरीदी।
विज्ञापन
दिवाली पर शक्कर के खिलौने खरीदने की परंपरा है। दुकानों से लोग चीनी के हाथी, घोड़ा, भालू और त्रिशूल आदि के खिलौने खरीदते नजर आए। दुकानदार रामकिशन बताते हैं कि पूजा में चीनी के खिलौने के साथ ही खील रखने की मान्यता है। खील व खिलौने 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
झालर व एलईडी पाइप की रही मांग
दीपावली पर घर को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर झालरों व एलईडी पाइप की खूब बिक्री है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर लोग रंग-बिरंगी झालरें खरीद रहे थे। चाइनीज झालर ज्यादा बिक रही थीं। रेलवे रोड पर झालर बेच रहे दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि उनके पास 50 से लेकर 5000 रुपये तक की झालरें व एलईडी पाइप उपलब्ध हैं।