फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco laden truck caught again by mafia without e way bill

Farrukhabad News: बिना ई वे बिल के माफिया का फिर पकड़ गया तंबाकू लदा ट्रक

Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tobacco laden truck caught again by mafia without e way bill
कायमगंज। बिना ई वे बिल के तंबाकू सप्लाई का ठेका लेने वाले माफिया का शनिवार रात बुलंदशहर में लाखों की तंबाकू लदा ट्रक फिर पकड़ गया। मंगलवार को गाजियाबाद में पकड़े गए ट्रक से 6.44 लाख जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में फर्जी फर्म से करोड़ो की तंबाकू सप्लाई करने के आरोप में पहले से मुकदमा दर्ज है। कायमगंज व आसपास जनपद एटा से ठेके पर बिना बिल के तंबाकू सप्लाई देने का काम माफिया जोरदारी से कर रहे हैं। एक ट्रक माल सप्लाई पर करीब डेढ़ लाख रुपये व्यापारी से लिया जा रहा है। माह में सैंकड़ो ट्रक माल बिना बिल के सप्लाई हो रहा है। इससे करोड़ो रूपये का सरकार को टैक्स का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस को सबूत नहीं मिल पा रहे हैं। गैर जनपद की जीएसटी की टीम सक्रिय हुई तो बिना ई वे बिल व फर्जी बिलों के ट्रक पकड़े जाने लगे हैं। बताया गया कि इसी माफिया का ट्रक मंगलवार को गाजियाबाद के सचल में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर विकास विक्रम सिंह ने पकड़ लिया था। एक दिन पहले ही माफिया ने 6 लाख 44 हजार रुपये जुर्माना अदा कर ट्रक छुड़वाया है। यह माल कायमगंज के एक व्यापारी का ही बताया गया। शनिवार रात माफिया अलीगंज के एक व्यापारी की लाखों की तंबाकू ट्रक से बिना ई वे बिल के ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर के सचल दल ने यह ट्रक पकड़ लिया है। जीएसटी चोरी के इस खेल में कई लोग लगे हैं जो लग्जरी गाड़ियों से घूमकर टैक्स चोरी को अंजाम दे रहे हैं। बुलंदशहर सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर हरेंद्र कुमार ने बताया कि बिना बिल के एक ट्रक तंबाकू पकड़ी गई है। जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed