{"_id":"b8a1fa522616e48d4935fcdc1cbf3f30","slug":"to-buy-the-nomination-day-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्र खरीदने को पहले दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्र खरीदने को पहले दिन उमड़ी भीड़
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद और सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू होते ही दावेदारों की भीड़ ब्लाक कार्यालय पर उमड़ने लगी। दावेदारों से अदेय प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधान और सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही नामांकन पत्र खरीदने वाले दावेदारों की भीड़ सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर उमड़ी। विकास खंड की 12 न्याय पंचायतों के अंर्तगत 87 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों और 1095 पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए 12 टेबिलें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि 17 नवंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। बताया कि 16 व 17 को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 18 व 19 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 नवंबर को नाम वापसी के बाद चनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
प्रधान पद के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदने के साथ अदेय प्रमाणपत्र भी लिए। अदेय प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली की जा रही है। अदेय प्रमाणपत्र का शुल्क वसूली के सवाल पर कर्मचारी का कहना था कि इस संबंध में बीडीओ से बात करें। बीडीओ के अवकाश पर होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
वहीं जिला पंचायत के अदेय प्रमाण के बदले 550 रुपये वसूले जा रहे हैं। आवेदकों को 500 रुपये की रसीद दी जा रही है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अदेय प्रमाणपत्र का चुनाव प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।