{"_id":"6158a4898ebc3e624f62d609","slug":"tiranga-yatra-farrukhabad-news-knp655918591","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत मां के जयकारे
विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गांधी जयंती पर भाजपा ने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। फतेहगढ़ मंडल में युवाओं ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली और नगर पूर्वी मंडल की बाइक से यात्रा निकाली गई। इसमें भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
फतेहगढ़ में तिरंगा यात्रा के लिए मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोलेपुर में हनुमान मंदिर के पास एकत्र हुए। यहां से यात्रा में युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। फतेहगढ़ चौराहे तक यात्रा निकाली गई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सभा को संबोधित किया।
यहां चित्रा अग्निहोत्री, अनिल तिवारी, गौरव कटियार, रानू दीक्षित शशांक शेखर आदि मौजूद रहे। भाजपा नगर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा शहर के चौक से पार्टी कार्यालय तक निकाली गई। सदर विधायक ने चलती बाइक पर खड़े होकर नारे लगाते हुए युवाओं का जोश बढ़ाया। पार्टी कार्यालय पहुंचकर सभा हुई। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने भी विचार रखे। पीयूष त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। बुनकर एवं श्रमिकों को जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंक्ति के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनके उत्थान के लिए काम कर रही है। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक विमल कटियार, संयोजक सुनील राठौर ने श्रमिकों व बुनकरों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे बताया। संचालन फतेह चंद्र वर्मा ने किया। महामंत्री डीएस राठौर, रमला राठौर, रचना अवस्थी, प्रिया गुप्ता, मयंक सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।(संवाद)