{"_id":"67a4f8383dc3ae6ecf057e58","slug":"tips-given-to-students-to-protect-themselves-from-cyber-crime-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-120414-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स
Thu, 06 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील रोड स्थित राम सिंह इंटर काॅलेज में छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए टिप्स दिए, साथ ही उन्हें जागरूक किया।
कोतवाली प्रभारी रामअवतार ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साइबर अपराधी लोगों को सही जानकारी नहीं होने का फायदा उठाते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीकों को आजमाते हैं, ताकि कोई आसानी से उन्हें पकड़ न सकें। छात्राएं साइबर अपराधियों से सावधान रहें।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं। बैंकिंग डिटेल शेयर न करें। किसी भी ओटीपी या पिन को भी साझा करने से बचें। मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा महिलाओं के साथ होने वाली साइबर अपराध जैसे फिशिंग, असामाजिक तत्वों के पीछा करने, फोन से परेशान करने, सोशल मीडिया से निगरानी रखने आदि के बारे में जागरूक किया।
सीसीटीएनएस प्रभारी नितिन कुमार ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 1930, 112 आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, काॅलेज के प्रधानाचार्य आकाश चंद्र शर्मा रहे।