{"_id":"6aa6f9cdb91e0dd88c08c4f2","slug":"11-audio-clips-of-extortion-talks-during-the-probe-into-quacks-have-gone-viral-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148445-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछापों की जांच में वसूली की बातचीत के 11 ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछापों की जांच में वसूली की बातचीत के 11 ऑडियो वायरल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में झोलाछापों की जांच कर कार्रवाई के बजाए सीधे वसूली के खेल होने की बात सामने आ रही है। इस वसूली के खेल के 11 ऑडियो वायरल हो रहे हैं। ऑडियो में कई झोलाछापों से मामला सेट होने की बात भी कही जा रही है। यह ऑडियो एक दलाल और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के बताए जा रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायर ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
अचरा के दो झोलाछापों की जांच की गई। फिर दलाल के माध्यम से सेटिंग हुई। दलाल फोन कर साहब को बताया कि बात हो गई है और दोनों झोलाछाप मिलने आ रहे हैं। तो साहब ने कहा कि कल सुबह ले आओ। जब दलाल ने कहा कि साहब हम आ चुके हैं और आप कहां हो, तो साहब ने बताया कि अब तो भोलेपुर पहुंच गए हैं। आखिरकार साहब ने भी भोलेपुर पुलिस चौकी के पास दलाल को बुला लिया। इसके अलावा एक पैथोलॉजी बंगाली वाले के बारे में भी बात की। तब दलाल ने कहा कि उससे तो प्रभात मिलने गया था। एक ऑडियो में साहब कहते हैं कि वह सिटी मजिस्ट्रेट के पास बैठे हैं, उससे कहा कि कल आ जाए। एक ऑडियो में दलाल कह रहा है कि राजेपुर थाना पुलिस फोन कर उसे बुला रही है। एक ऑडियो में दलाल कह रहा है कि बॉस वह वाला काम हो गया। दलाल ने कहा कि साहब कल कमालगंज गाड़ी लेकर चलना है। खुशबू अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा है। इस पर साहब कहते कि अभी काम बहुत है, दो दिन रुक जाओ। फिर दलाल ने यह भी बताया कि तुलसी वाले से बात हो गई और काम भी हो गया है। साहब कहते हैं कि ठीक है। सूत्रों का कहना है कि झोलाछापों से जांच के नाम पर 25 से 50 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। राजेपुर थाने में झोलाछाप अनिल शाक्य ने स्वास्थ्य विभाग के दलाल प्रभात के खिलाफ 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कई बार घंटी जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। ऑडियो वायरल होने के संबंध में व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। वहीं सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने झोलाछापों से वसूली की बात सुनते ही फोन काट दिया। इसके बाद काल रिसीव नहीं की। व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज का भी जवाब भी नहीं दिया।