{"_id":"6750a0f93328dd9db60fe14d","slug":"tin-sheets-broken-outside-shops-fine-collected-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104696-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुकानों के बाहर टिनशेट तोड़े, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुकानों के बाहर टिनशेट तोड़े, जुर्माना वसूला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को कलक्ट्रेट के सामने दुकानों के बाहर निकले टिनशेड को बुलडोजर से तोड़ दिया। एक स्थान पर पॉलिथीन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। मिलेट्री चौराहे से जिला जेल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
बुधवार सुबह ईओ विनोद कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम बुलडोजर के साथ कलक्ट्रेट के सामने पहुंची। बाहर बनी पालिका की दुकानों के बाहर निकले टिनशेड को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। दुकानदारों ने मोहलत मांगी। इसके बाद अधिकारियों ने मिलेट्री चौराहे से अभियान की शुरुआत की। दोपहर बाद तक जिला जेल तक नाली के ऊपर से सभी अतिक्रमण हटा दिए गए। पालिका के कर अधीक्षक राजनारायण कमल, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता आदि अधिकारी दुकानों पर पॉलिथीन देखते चल रहे थे। एक दुकान पर पॉलिथीन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
जिला जेल तक अभियान चलने के बाद अधिकारी जब कलक्ट्रेट पहुंचे, तो किसी भी दुकानदार ने टिनशेड नहीं हटाए। ईओ ने अपनी मौजूदगी में बुलडोजर से सभी टिनशेड को तुड़वा दिया। इसके बाद अधिकारियों ने अभियान का समापन किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला आदि का भी सहयोग रहा।