Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Through His divine power, the Lord manifested the Bhagavata within the heart of Brahma.

Farrukhabad News: भागवत को भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में किया प्रकट

Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Through His divine power, the Lord manifested the Bhagavata within the heart of Brahma.
फर्रुखाबाद। नैमिष पीठाधीश्वर स्वामी नारदानंद सरस्वती महाराज की पुण्यस्मृति में चल रहे वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। अयोध्या धाम से आए कथाव्यास घनश्याम किशोर मिश्र ने भागवत महापुराण का महात्म्य बताया। विष्णु महायज्ञ में पुरुष सूक्त से पूजन किया गया। इस बार बृहस्पतिवार को कपूर से अग्नि प्राकट्य होगी।
विज्ञापन

नैमिष तीर्थ से आए जगदाचार्य स्वामी उपेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में चल रहे कार्यक्रम में कथाव्यास घनश्याम किशोर मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। भगवान वेदव्यास ने वेदों के समान भगवत चरित्र से परिपूर्ण भागवत नाम का पुराण बनाया। इसमें सभी वेद और इतिहासों का सार संग्रह है। भागवत किसी ने बनाया नहीं, बल्कि भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में इसे प्रकट किया। कहा कि जिससे भगवान संतुष्ट नहीं होते, वह शास्त्र या ज्ञान अधूरा है। वेदव्यास ने गहन भक्ति में लीन होकर भगवान का दर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह नौ बजे नैमिषधाम से यज्ञाचार्य रामस्वरूप चतुर्वेदी ने पांच वेदपाठी बटुक ब्राह्मणों के साथ वेदमंत्रोच्चार से पुरुष सूक्त से भगवान का पूजन किया। व्यवस्थापक डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि हर साल अरणी मंथन से यज्ञ में अग्नि का प्राकट्य होता था, मगर इस बार यज्ञाचार्य ने कपूर से अग्नि को प्रकट करने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार से यज्ञ में आहुतियां शुरू होंगी। पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed