{"_id":"6670943c172b9b75d404f4a4","slug":"three-youths-from-firozabad-drowned-in-ganga-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112493-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में डूबे फिरोजाबाद के तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में डूबे फिरोजाबाद के तीन युवक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद के तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। तीनों युवक पड़ोसियों के साथ पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आए थे।
फिरोजाबाद कोतवाली सदर मोहल्ला कैलाश नगर गली नंबर 9 निवासी हरवीर सिंह(37), भाई लकी (20), पड़ोसी अंकित(20), पीयूष, ईशु के साथ सोमवार को पांचाल घाट पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गंगा स्नान कर रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे हरवीर सिंह, लकी व अंकित गहरे पानी में जाने के कारण एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए।
पीयूष व ईशु के शोर मचाने पर आसपास के लाेग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम सदर गजराज सिंह एसओ कादरीगेट अवध नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में डूबे युवकों की खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे बाद गोताखोरों ने हरवीर सिंह, भाई लकी, पड़ोसी अंकित के शवों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में तीनों युवकों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।