फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three women died after pickup overturned

Farrukhabad News: पिकअप पलटने से तीन महिलाओं की मौत

Mon, 22 Jul 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three women died after pickup overturned
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। पांचाल घाट गंगा तट पर अस्थि विसर्जन करके घर लौटते समय छिबरामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई। एक ही परिवार और रिश्तेदार समेत 28 लोग खंदक में जा गिरे। पुलिस ने चालक समेत 24 घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन


इटावा के थाना सैफई के गांव भाला सैया निवासी दिलीप चंद्र शाक्य के पिता विनोद कुमार की मृत्यु हो गई थी। उनकी अस्थि विसर्जन के लिए शनिवार शाम गांव के ही अशोक यादव की पिकअप से दिलीप के परिजन और रिश्तेदार समेत 28 लोग गंगा तट पर पहुंचे। भोर में अस्थि विसर्जन, स्नान के बाद सभी पिकअप से घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे जहानगंज थाने के गांव बहोरिकपुर तिराहे से पहले चालक को झपकी आ गई और पिकअप बिजली के पोल से टकराकर खंदक में पलट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया, वहां भाला सैया निवासी रामकली (73), सुशीला (35) व निरौली निवासी रामदेवी (70) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी 19 घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी आदि अधिकारी पहुंचे। डीएम ने सीएमएस को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed