{"_id":"669af76e7b712f76800d2494","slug":"three-school-vehicles-running-without-permits-seized-fine-imposed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113598-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना परमिट के दौड़ते तीन स्कूली वाहन सीज, जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना परमिट के दौड़ते तीन स्कूली वाहन सीज, जुर्माना लगाया
विज्ञापन
कायमगंज। संभागीय परिवहन विभाग ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग तीन स्कूली वाहन बिना परमिट व फिटनेस के मिले। वाहनों को सीज कर 45 हजार जुर्माना लगाया है।
शुक्रवार को एआरटीओ सुभाष राजपूत व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने पुलिस फोर्स के साथ अलग-अलग जगहों पर वाहनों की जांच की। एआरटीओ ने बताया कि शकुंतला देवी काॅलेज की बस में परमिट और फिटनेस दोनों नहीं हैं। वहीं एपी पब्लिक स्कूल के वाहन में 2017 से परमिट नहीं है। दोनों पर 17-17 हजार जुर्माना लगाया गया है। वहीं आयशा स्कूल के वाहन पर परमिट नहीं मिला, उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने कहा कि बसों में मानक के अनुसार सुविधाएं होना जरूरी है। वाहनों में परमिट व फिटनेस के साथ सीसीटीवी कैमरे व प्राथमिक उपचार की सामग्री, आग बुझाने के इंतजाम न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)