{"_id":"648cb2b165e234d0480dd894","slug":"three-robbers-caught-in-encounter-bike-and-mobile-recovered-farrukhabad-news-c-12-1-289179-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे, बाइक और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे, बाइक और मोबाइल बरामद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोशनाबाद मार्ग से नेकपुर खुर्द जाने वाले रास्ते पर गुरुवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एक लुटेरे ने पुलिस पर फायर कर दिया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। उनके पास से 20 दिन पूर्व लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि फतेहगढ़ थाने के कुटरा निवासी अनुज कुमार से 27 मई की रात बरौन अस्पताल के पास बाइक और मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पुलिस की टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगी थीं। 15 जून की रात एसओजी, सर्विलांस और थाना प्रभारी 14 पुलिस कर्मियों के साथ घटना के खुलासे में लगे थे। उसी समय रोशनाबाद रोड से नेकपुर खुर्द जाने वाले रास्ते पर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अनुज से लूटी गई बाइक, मोबाइल बरामद कर लिया। बदमाशों के पास दो तमंचा और एक अन्य बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम बुढ़नपुर निवासी अनुराग यादव उर्फ प्रमोद, सोविंद्र यादव, नगला गुलाल निवासी अनुराग यादव बताया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुराना आपराधिक इतिहास नहीं
गिरफ्तार तीनों लुटेरों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। दो लुटेरों पर 27 मई की लूट, पुलिस पर जानलेवा हमला व तमंचा व एक पर लूट और पुलिस पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।