{"_id":"657b49b0feca4c5a0806de1f","slug":"three-poles-broken-after-getting-stuck-in-overloaded-sugarcane-laden-trolley-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6189-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ओवरलोड गन्ना लदी ट्राॅली में फंसकर तीन पोल टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ओवरलोड गन्ना लदी ट्राॅली में फंसकर तीन पोल टूटे
विज्ञापन
कायमगंज। ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर तीन बिजली के जर्जर पोल टूटकर झुक गए। बिजली विभाग की सूचना पर पुलिस ने किसान की गन्ना लदी ट्राॅली खड़ी करा ली। पोल टूटने से दो नंबर फीडर दो घंटे 45 मिनट बंद रहा है।
रेलवे रोड स्थित एसएनएम काॅलेज व एलवाई डिग्री काॅलेज के पास एचटी लाइन के तीन पोल जर्जर हालत में थे। पोल नीचे से गल चुके थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली वहां से गुजरी। बंच केबल गन्ने में उलझ गया। इससे सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के पोल टूटकर 30 अंश पर आकर झुक गए।
तारों के सपोर्ट से पोल सड़क पर नहीं गिरे। इससे व्यस्ततम रोड पर बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां से कुछ दूरी पर बंच केबल के साथ तीसरा पोल झुक गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसान की ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर मंडी चौकी में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
पोल झुकने से फीडर नंबर दो बंद हो गया। करीब 2 घंटे 45 मिनट तक फीडर बंद रहा। इसके बाद बिजली कर्मियों ने दत्तू नगला को आपूर्ति देने वाला 400 केवीए का ट्रांसफर, मेहंदी बाग का 250 केवीए, याहियापुर को सप्लाई देने वाला 100 केवीए का ट्रांसफर बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। मरम्मत कार्य जारी रहा। एसडीओ शमीम अंसारी व जेई विजय शकंर यादव चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने जीएम कुलदीप सिंह से वार्ता की। जीएम ने कहा कि ओवरलोड गन्ना लाने में किसान खुद जिम्मेदार हैं। इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। सेंटर से गन्ना लाने की ठेकेदार की जिम्मेदारी है।
एसडीओ शमीम अंसारी ने बताया कि गड्ढे खोदकर पोल लगाने का काम जारी है। पहले बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिस निगरानी में है। बाद में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।