फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people including two brothers convicted in Gangster Act case

Farrukhabad News: गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो भाइयों सहित तीन पर दोष सिद्ध

Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three people including two brothers convicted in Gangster Act case
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायाधीश ने दो भाइयों सहित तीन को दोषी करार दिया। दोषियों को सजा सुनाने के लिए 10 मार्च की तारीख तय की।
विज्ञापन

तत्कालीन कमालगंज थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने 27 अप्रैल 2008 को ग्राम जगदीशपुर निवासी पंचमलाल, उसके भाई रामस्वरूप पुत्र वेदपाल यादव, हरीनरायन उर्फ शिवनरायन पुत्र विश्राम सिंह के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि गैंग लीडर पंचम लाल अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में भय व आतंक बनाए हुए है। सदस्यों के साथ मिलकर अवैध तरीके से धन अर्जित किया है। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ शिकायत करने व गवाही देने को राजी नहीं होता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। विवेचक ने विवेचना पूरी कर तीनों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट रितिका त्यागी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। गवाह व साक्ष्य के आधार पर पंचमलाल, रामस्वरूप, हरिनरायन को दोषी ठहराया। दोषियों को 10 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed