फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people, including a woman, trapped in fraudulent registration and assault

Farrukhabad News: धोखे से बैनामा कराने व मारपीट में महिला समेत तीन फंसे

Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, trapped in fraudulent registration and assault
फर्रुखाबाद। अविवाहित वृद्ध की जमीन हड़पने की नीयत से भाई ने पत्नी के नाम धोखा देकर जमीन का बैनामा करवा लिया।बुजुर्ग ने बैनामा निरस्त कराने के लिए कोर्ट में मुकदमा डाला। इसके बाद गुस्साए जालसाजों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव रसीदपुर निवासी वृद्ध सौदान ने गांव के ही इंद्रपाल, मोहित व सरस्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वह अविवाहित है। उन्होंने अपने खेत में मंदिर बनवाया है। उनके भाई जगदीश की नीयत खराब हो गई। उन्होंने पेंशन बनवाने की बात कहकर अपनी पत्नी सरस्वती के नाम एक साल पहले धोखा करके बैनामा करवा लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उन्होंने बैनामा निरस्त कराने के लिए कोर्ट की शरण ली। तीन अक्तूबर की शाम वह मंदिर में पूजा करने जा रहा था, तो नामजदों ने रास्ते में रोक लिया। गाली गलौज कर मारपीट की। खेत में ही जमीन पर पटक दिया। इस से काफी चोटें आईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed