फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three named in creating jam by keeping dead body on the road, report on hundred unidentified

Farrukhabad News: सड़क पर शव रखकर जाम लगाने में तीन नामजद, सौ अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 22 Dec 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three named in creating jam by keeping dead body on the road, report on hundred unidentified
फर्रुखाबाद। बीबीगंज चौकी के पास ट्रांसफार्मर सही करते वक्त लगे करंट से बुधवार रात लाइनमैन की मौत हो गई थी। लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मामले में पुलिस ने जाम लगाने वाले तीन नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि समझाने के बावजूद जाम नहीं खोला, लिहाजा लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के दरोगा सुहेल खान ने आमिर क्रांतिकारी, संजय, पिंटू और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया। जिसमें कहा कि 20 दिसंबर की रात चौकी के पास बिजली करंट से झुलसे लाइनमैन कुलदीप सैनी की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में भीड़ ने मना करने के बावजूद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और आसपास थानों की पुलिस ने भी समझाया। मगर भीड़ में शामिल अराजकतत्व आमिर क्रांतिकारी, संजय व पिंटू और 100 लोगों ने जाम लगाए रखा। इससे एंबुलेंस समेत आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं। लोगों को करीब तीन घंटे परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed