{"_id":"64627ba9279dab53cb0270f4","slug":"three-month-old-child-died-in-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-12-1-236377-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन माह के अबोध बालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन माह के अबोध बालक की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
कंपिल। तीन माह के अबोध बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने पत्नी पर पुत्र को जमीन पर पटक कर हत्या करने का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट निवासी ओमपाल के दो पुत्र है। रविवार को बड़े पुत्र की तबीयत खराब होने पर ओमपाल का पत्नी विनीता से विवाद हो गया था। सोमवार की सुबह ओमपाल बड़े बेटे को दवा दिलाने के लिए पास के एक डॉक्टर के पास गया था। घर में पत्नी विनीता व तीन माह का अबोध पुत्र था। ओमपाल दवा लेकर घर आया तो अबोध पुत्र को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। उसने पत्नी विनीता से पुत्र की इस हालत के बारे में पूछा तो वह इधर उधर के जवाब देने लगी। ओमपाल ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी विनीता ने अबोध पुत्र की जमीन में पटक कर हत्या कर दी है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ओमपाल व विनीता से मामले की जानकारी की। अबोध बालक की नाक व मुंह में खून लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।