फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three lakh jewels were robbed from Saraf in Roadways bus

तमंचे के बल पर सराफा व्यापारी से तीन जेवरात रोडवेज बस में लूटे

Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three lakh jewels were robbed from Saraf in Roadways bus
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। रोडवेज बस से घर जा रहे सराफा व्यापारी से तमंचे के बल पर तीन लाख के जेवर व नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। बरेली-इटावा हाईवे पर हुई घटना से मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलावा दिया। पुलिस ने सर्राफ की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति निवासी राजीव कुमार वर्मा की राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर के पास बाला जी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह शनिवार देर शाम को जेवर व रुपये से भरा थैला लेकर रोडवेज बस से घर वापस आ रहे थे। तीन बाइक सवार उनके पीछे लग गए थे। उसमें से दो युवक बस के अंदर बैठ गए। रास्ते में लुटेरों ने सराफा व्यापारी राजीव कुमार वर्मा के बस के अंदर तमंचा लगा दिया। दोनों लुटेरों ने जेवर व नगदी से भरा थैला लूट लिया। लुटेरे बस रुकवा कर गांव उम्मेदपुर के पास अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर रामगंगा की ओर फरार हो गए। कुछ देर बाद व्यापारी ने शोर मचाया। इस पर चालक ने बस रोक दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

दो युवकों ने बाइक से बदमाशों का जनपद हरदोई के रूपापुर तक पीछा किया। पर बदमाश हाथ नहीं आए। सूचना मिलते ही एसओ जयंती प्रसाद गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवा दिया। कुछ देर में ही सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह भी मौके पर आ गए। घटना की जानकारी करने के बाद सीओ व्यापारी को अपने साथ थाने ले आए। वहां व्यापारी ने बताया कि थैले में एक लाख की नगदी व 50 ग्राम के सोने के जेवरात रखे थे। इस तरह तीन लाख के जेवर व नगदी लुटेरे लूट ले गए हैं। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई के नाम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि सराफा व्यापारी के साथ रोडवेज बस में लूट की घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed