{"_id":"6a207b2f3c2e379cd6036394","slug":"three-juvenile-delinquents-including-one-armed-with-a-pistol-caught-snatching-iphone-from-youth-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110519-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक से आईफोन छीनने में तमंचा समेत तीन बाल अपचारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक से आईफोन छीनने में तमंचा समेत तीन बाल अपचारी पकड़े
विज्ञापन
आईफोन छीनने में तमंचा समेत तीन बाल अपचारी पकड़े
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव कुइयां बूट निवासी पवन कुमार ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनकी भतीजा अवी राठौर 11 मई की रात देवरामपुर रेलवे क्रासिंग से घर पर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। चीख पुकार करते ही आरोपी भाग गए। मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया आईफोन मोबाइल, एक तमंचा बरामद किया। इसके अलावा एक अन्य मोबाइल भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल नेकपुर पुल के पास से राहगीर से छीना था। (संवाद)
आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंचा, गंभीर हालत में रेफर
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी अभय सिंह का पुत्र मुन्ना (4) बुधवार शाम अपने चाचा गोविंद सिंह के साथ गांव के बाहर बने मकान में गया था। गोविंद सिंह जानवरों को चारा डालने लगा। इसी दौरान मुन्ना घर से बाहर निकल गया। उसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। हमला होते ही मुन्ना जमीन पर गिर गया। कुत्तों ने उसका चेहरा पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। वहां से गुजरे एक ग्रामीण के शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बचाया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने काफी बीच का मांस गायब होने के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया है। (संवाद)