फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three criminals from Mainpuri sent to jail for robbing a railway worker

Farrukhabad News: रेलकर्मी से लूट में मैनपुरी के तीन शातिरों को भेजा जेल

Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three criminals from Mainpuri sent to jail for robbing a railway worker
फर्रुखाबाद। रेलकर्मी से लूट के मामले में एसओजी व कोतवाली पुलिस ने मैनपुरी के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल, तमंचा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर निवासी रेलकर्मी अंकुर प्रताप सिंह 15 जनवरी को बाइक से घर आ रहे थे। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर अंकुर की बाइक, मोबाइल, पर्स लूटकर फरार हो गए थे। तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने लूट की घटना को छिपाकर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। अंकुर के लूटे गए मोबाइल से फोन पे एप से बेवर के एक युवक के खाते में रुपये ट्रांसफर हुए। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और अंकुर पर समझौता करने का दबाव बना रही थी। अंकुर ने एसपी विकास कुमार से पूरे मामले में शिकायत की।
विज्ञापन

एसपी ने तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस ने मुकदमे को लूट में तरमीम कर लिया। खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व कोतवाल मनोज भाटी को लगाया गया। दोनों टीमाें ने जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव बमिया निवासी देवा उर्फ जनवेश, गांव मजीपुर निवासी मंजीत सिंह यादव, गांव बल्लमपुर निवासी अंशुल यादव उर्फ अभय को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ में बताया कि 15 जनवरी को बेवर तिराहे पर खड़े थे। अंकुर को अकेला जाता देखकर लूट की योजना बनाई। पीछा करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed