{"_id":"659451a9b1e697ca9d0afe52","slug":"three-criminals-caught-with-stolen-e-rickshaw-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1729-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी के ई-रिक्शे के साथ तीन शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी के ई-रिक्शे के साथ तीन शातिर दबोचे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सवारी के तौर पर ई-रिक्शा से यात्रा करने के बाद चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। चोरों ने 16 दिसंबर की रात सलावत खां में घटना को अंजाम दिया था।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा दरीबा पश्चिम निवासी अजय कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालते हैं। 16 दिसंबर को तीन लोग सवारी बनकर मोहल्ला सलावत खां के लिए चले। सलावत खां में पहुंचने पर जैसे ही अजय कुमार लघुशंका के लिए उतरा, आरोपी ई-रिक्शा लेकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच की तो तीन लोगों का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने मंगलवार सुबह नाला मछरट्टा कटरा बूअली खां निवासी वैभव शुक्ला, खतराना निवासी गोविंद अवस्थी और नाला मछरट्टा सुनार गली निवासी प्रकाश तिवारी को ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।