फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three child abusers caught stealing from sweet shops

Farrukhabad News: मिठाई की दुकानों से चोरी में तीन बाल अपचारी पकड़े गए

Sun, 06 Aug 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three child abusers caught stealing from sweet shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। मुख्य तिराहे पर पुलिस की पिकेट के पास से मिठाई की दो दुकानों से नगदी व सामान चोरी करने में तीन बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के पास से 18 सौ रुपये की नगदी बरामद कर ली।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्याम सक्सेना व नरेंद्र गुप्ता की मुख्य तिराहे पर मिठाई की दुकान है। तीन अगस्त की रात को तिराहे के पास पिकेट ड्यूटी में पुलिस तैनात थी। थाना पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान दोनों दुकानों का पीछे का गेट तोड़कर चोर मिठाई, अस्सी हजार की नगदी व सामान सहित पचास किलो मिठाई चोरी करके ले गए थे। चार अगस्त को दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

तिराहे के पास दुकानों से चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर ही सवाल खड़े गए दिए। एसओ जेपी शर्मा ने रामलीला मैदान के पास के निवासी दो बाल अपचारी व मोहल्ला विजय नगर के एक अपचारी को पकड़ लिया जबकि चौथा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पूछताछ में तीनों बाल अपचारियों ने मिठाई की दुकानों से चोरी करने की घटना को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के पास से 18 सौ रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि चौथे की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed