फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three brothers beaten up in protest against occupation of house

Farrukhabad News: मकान पर कब्जे के विरोध में तीन भाइयों को पीटा

Thu, 30 Nov 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three brothers beaten up in protest against occupation of house
फर्रुखाबाद। मकान पर कब्जे के विरोध में 25 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीन भाइयों को पीट दिया। दुकान का सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंंची। भीड़ ने एक अधेड़ को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी महेंद्र सिंह कटियार का पैतृक मकान है। पास में उनके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह कटियार, सुशील कटियार व मुकेश कटियार की परचूनी की दुकान व मकान है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी सुबोध गंगवार ने महेंद्र के मकान के पास प्लाट का बैनामा करवाया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबोध गंगवार सहित लगभग 20-25 लोग कार व बाइकों से नेकपुर चौरासी पहुंचे। मकान पर कब्जे का प्रयास कर चहारदीवारी तोड़ने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर वीरेंद्र, सुशील, मुकेश को लहूलुहान कर दिया। परचूनी की दुकान का सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया। महेंद्र की पत्नी शोभा ने कई बार पुलिस को फोन करके मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों ने सुबोध को पकड़ लिया। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र के पुत्र सुनील ने सुबोध सहित 25 लोगों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने की तहरीर दी। सुबोध भी घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे। मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed