{"_id":"5dc9625f8ebc3e5b116f8116","slug":"three-arrested-for-the-watchman-s-murder-and-robbery-farrukhabad-news-knp5250717164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू गोदाम के चौकीदार की हत्या व लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू गोदाम के चौकीदार की हत्या व लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी डा. अनिल मिश्रा व उनके पीछे पीली टी शर्ट पहने आरोपी के पास खड़े उसके दो अन्य साथी
- फोटो : FARRUKHABAD
तंबाकू गोदाम के चौकीदार की हत्या व साढ़े तीन लाख रुपये की लूट में पुलिस ने गोदाम के कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर खुलासे का दावा किया है। एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूट के दो लाख बीस हजार रुपये, एक अंगूठी, दो मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुनहाई निवासी तंबाकू व्यापारी शशांक गुप्ता शनिवार को काम से बाहर गए थे। इस दौरान शनिवार रात को उनकी गांव पट्टिया स्थित तंबाकू गोदाम में चौकीदार सोबरन निवासी पट्टिया की हत्या कर कार्यालय में रखे 3 लाख 47 हजार 550 रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे।
सुबह मुनीम के गोदाम पहुंचने पर जानकारी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मौके की स्थिति से ही साफ हो गया कि घटना किसी नजदीकी ने की है। गोदाम पर काम करने वाले सुमित राजपूत निवासी बगिया मूंगालाल थाना कायमगंज को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
सुमित ने बताया कि एक माह पहले उसने गोदाम में चोरी का प्रयास किया था। शक हो जाने से मालिक उसे गोदाम से हटाना चाहते थे। इसलिए मालिक ने दिवाली पर उसे उपहार भी नहीं दिया। इस पर चाचा के बेटे सरमन राजपूत निवासी गांव औजन नगला, बहनोई के भाई सरयू राजपूत निवासी गुरऊशादीनगर थाना मेरापुर व मोहल्ले के ही सनी सिसौदिया के साथ मिलकर गोदाम में लूट की योजना बनाई।
10 नवंबर की रात सभी लोग गोदाम के पास खेत में जाकर बैठ गए और खाना पीना किया। रात में लगभग 12 बजे गोदाम के पीछे जाकर बैठ गए। इसके बाद चौकीदार के सोने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद दीवार फांदकर अंदर आ गए। गोदाम के अंदर पहुंचे तो सोबरन को जग रहा था। हम लोगों ने चौकीदार के मुंह पर तौलिया फेंक दी।
इसके बाद सभी ने चौकीदार को दबोच लिया और गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। आफिस की साइड वाली खिड़की को आरी से काटने का प्रयास किया, पर वह नहीं कटी। इसके बाद गेट तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद एग्जास्ट को तोड़कर अंदर घुस गया। बाद में दरवाजा खोलकर सभी लोगों को अंदर बुला लिया। इसके बाद रैक से 3 लाख 47 हजार 550 रुपये व अंगूठी, मोबाइल लेकर पीछे के रास्ते से भाग आए।
कायमगंज कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय व स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने अपनी टीमों के साथ दबिश देकर सरमन राजपूत, सनी सिसौदिया को पकड़ लिया। वहीं भनक लगने पर सरयू राजपूत घर से भाग गया। पुलिस ने इन तीनों से 2 लाख 20 हजार 590 रुपये, एक चांदी की अंगूठी और दो मोबाइल बरामद कर लिए।
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ कायमगंज अवनीश कुमार ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। बताया कि दोनों टीमों ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। शीघ्र ही चौथा फरार आरोपी सरयू भी पकड़ा जाएगा। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली भी मौजूद रहे।
पहचान छिपाने को चौकीदार को मौत के घाट उतारा
आरोपी सुमित ने बताया दीवार गोदाम में घुसते ही पहले चौकीदार की आंखों पर कपड़ा डालकर दबोच लिया। उसके पैर व हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। मुंह पर कंबल डालकर उसे चारपाई पर लिटा दिया। इसके बाद कार्यालय में एग्जॉस्ट के हटानेे के बाद अंदर घुसा।
इसके बाद लूट को अंजाम दिया। इसी बीच चौकीदार ने आंखों पर पड़े कंबल को हटा लिया और जाते समय तीनों को पहचान लिया। चौकीदार ने उनसे गालीगलौज भी किया। तीनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद साथी सनी से बाइक मंगाकर वहां से निकल गए। सनी ही बाइक से उन्हें गोदाम तक छोड़कर गया था।
घटना के बाद पुलिस के इर्द गिर्द रहा शातिर रसोइया
कायमगंज। घटना के बाद शातिर रसोइया सुमित रविवार सुबह करीब 9 बजे नहा धोकर गोदाम पहुंच गया। सुमित ने सबसे पहले मुनीम को फोन किया कि चौकीदार उठा नहीं अंदर से ताला लगा है। इस पर गांव जौरा से मुनीम पहुंचे, मुनीम ने चौकीदार के पुत्र रोहित को बुलाकर गोदाम में घुसाया था। पुलिस के पहुंचने के बाद सुमित इर्द गिर्द ही बना रहा।
सीओ अवनीश कुमार व इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय एक्जॉस्ट फैन की जगह देख रहे थे। तभी एक ने कहा कि इस रास्ते से कोई बच्चा ही अंदर घुस सकता है। तब इंस्पेक्टर ने पास खड़े सुमित के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि इतना दुबला पतला भी युवक घुस सकता है।
इस पर भी वह निडरता से वहीं खड़ा रहा। जब उसके बारे में पूछा गया तो पता चला वह यहां रसोइया था। इस पर पुलिस का शक गहरा गया और उस नजर रखना शुरू कर दी। बाद में उससे जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सारा राज उगल दिया।
चौकीदार का मोबाइल झाड़ियों में पड़ा मिला
कायमगंज। गांव पट्टिया स्थित तंबाकू गोदाम में चौकीदार सोवरन की हत्या के बाद रसोइया सुमित व उसके साथी चौकीदार का मोबाइल ले गए थे। घटना के समय चौकीदार के ससुर ने रात में फोन भी किया था। एक बार मोबाइल आन हुआ उसके बाद स्विच ऑफ हो गया था।
जाते समय हत्यारोपी चौकीदार का मोबाइल गोदाम के पास झाड़ियों में फेंक गए थे। जब पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल के बारे में पूछा तो आरोपियों ने चौकीदार का मोबाइल बरामद करवा दिया।