{"_id":"646e5bbc5896d6db9d0a84e4","slug":"threatened-to-throw-acid-on-girl-student-for-opposing-molestation-farrukhabad-news-c-12-1-251009-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी
Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने छात्रा के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देकर गाली-गलौज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिला।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह बीए की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला विकास उसको घूर कर देखता और भद्दे कंमेट करता है। इस संबंध में उसके परिजनों से शिकायत की थी। बीस मई को विकास उर्फ विक्की शराब के नशे में दरवाजे पर आया, और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर विकास ने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। छात्रा ने विकास से जान माल का खतरा होना बताया। पुलिस ने विकास की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिला। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।