{"_id":"64c806b1bcc8679053018b94","slug":"threat-to-kill-subedar-and-his-father-report-filed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1346-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सूबेदार व उसके पिता को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सूबेदार व उसके पिता को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कमालगंज। सूबेदार व उसके पिता के साथ गालीगलौज व धमकी देने में तीन नामजद सहित 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव पेरी नवादा निवासी सूबेदार विनोद कुमार ने भाई सुभाष, उसकी पत्नी रिंकी, साले अखिलेश उर्फ हैप्पी व सात से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि वह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। वह इस समय लेह लद्दाख में तैनात है। उसका परिवार पंजाब के जालंधर में रहता है। 13 जुलाई को उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव आई थी। छोटे भाई सुभाष से मूंगफली को लेकर विवाद हो गया। सुभाष व उसकी पत्नी रिंकी गाली-गलौज करने लगे। रिंकी ने अपने भाई अखिलेश को पिता के खिलाफ उकसाकर कहा कि ससुर ने उनके साथ मारपीट की है। इसके बाद रात करीब 11 बजे अखिलेश दो गाड़ियों से घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुलवाकर आरोपियों ने पिता के साथ गालीगलौज की।