{"_id":"68e958616d851f2b4d0a5204","slug":"thousands-of-rupees-including-cash-stolen-from-grocery-store-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131171-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परचून की दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परचून की दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी
Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-08, आबाद नगर कुटरा में परचून दुकान में हुई चोरी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। स्
फर्रुखाबाद। गांव आबाद नगर कुटरा में परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आबाद नगर कुटरा निवासी अजय कुमार गांव के पास शेषनाग मंदिर के सामने परचून की दुकान किए हैं। बृहस्पतिवार को शाम करीब 10 बजे अजय कुमार दुकान बंद कर घर चले गए। रात किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर दुकान से नकदी व परचून का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह ताले टूटे पड़े थे। यातूकगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार जांच-पड़ताल के बाद चले गए। दुकानदार ने चोरी की तहरीर दी।
अजय कुमार ने बताया कि चोर गोलक में रखे 15 हजार रुपये, पांच गत्ता रिफाइंड, पांच हजार की सिगरेट, दो गत्ता सरसों तेल, एक डिब्बा बादाम व अन्य परचून का सामान चोरी कर ले गए। अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उन्होंने गांव कुटरा निवासी पांच लोगों पर चोरी करने का शक जताया है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।