फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of people from five mohallas craving water

पानी को तरसे पांच मोहल्लों के हजारों लोग

Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people from five mohallas craving water
शहर के पटेल पार्क में लगे नलकूप का मोटर ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के पटेल पार्क में लगा नलकूप शुक्रवार की शाम को खराब हो गया। रविवार तक जिम्मेदार अधिकारी उसे चालू नहीं कर सके। इससे नुनहाई, पलड़िया, छक्का नाजिर कूंचा, बाग कूंचा, अड़तियान मोहल्लों में पानी का संकट पैदा हो गया है। इन मोहल्लों में करीब छह हजार की आबादी रहती है। जलकल विभाग ने नलकूप खोल तो दिया, मगर देर शाम तक चालू नहीं कर सके। इससे लोग परेशान रहे। इस संबंध में जलकल नगर पालिका जोन प्रभारी सोहेल अली ने कहा कि बोरिंग में मोटर डाली जा रही है। देर रात तक चालू कर दिया जाएगा। सुबह हर हाल में पानी मिलेगा। हालांकि दूसरे नलकूप से डायरेक्टर पानी की सप्लाई दी गई थी।
विज्ञापन

नुनहाई के कल्लन ने बताया कि शुक्रवार शाम से जलापूर्ति ठप है। हम लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। गलियों में लगे हैंडपंप भी खराब हैं। पलड़िया के राजेश पांडेय बोले, पड़ोस के दिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वह पानी के लिए मदद कर देते हैं। बच्चे और महिलाएं दूर-दूर लगे नलों पर पानी भरने को मजबूर हैं। छक्का नाजिर कूंचा के नन्हेलाल ने बताया कि दो दिन से पानी नहीं आया। नगर पालिका को चाहिए कि खराब होने के तुरंत बाद उसे ठीक करवाए, मगर सही करने में कई-कई दिन लग जाते हैं। कटरा नुनहाई के गौरव बोले, पानी सबसे बड़ी जरूरत है। बिना पानी के काफी दिक्कत हो रही हैै। नलकूप खराब होने पर टैंकर गलियों में पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed