{"_id":"6005c36e8ebc3e32a57305e0","slug":"thousands-of-devotees-reach-ramnagriya-fair-no-toilets-farrukhabad-news-knp6067477143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला रामनगरिया में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला रामनगरिया में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, शौचालय नहीं
विज्ञापन
पांचाल घाट पर लगने वाले रामगरिया मेले में लगी कल्पवासियों की राउटी।
- फोटो : FARRUKHABAD
मेला रामनगरिया में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, शौचालय नहीं
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर कल्पवास के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी है। शौचालय अभी तक तैयार नहीं हो पाए। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। वहीं सुरक्षा के लिए मेले में कोतवाली बनने लगी है।
पांचाल घाट गंगा तट पर पवित्र महीने माघ में कल्पवास के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस बार मेला लगने से पहले मकर संक्रांति होने से भक्तों में डेरा जमा दिया है। इससे अब श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं मेला रामनगरिया में कमेटी व प्रशासन की ओर से कल्पवासियों के लिए अभी कोई भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
शौचालयों का निर्माण न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनोंदिन संख्या बढ़ने के साथ मेला क्षेत्र में करीब 8000 कल्पवासी डेरा जमा चुके हैं। गंगा के तट पर अब काफी दूर तक राऊटी ही नजर आने लगी हैं। सुबह होते ही हर-हर गंगे की गूंज सुनाई देने लगी। ठेकेदार द्वारा शौचालय तैयार न कर पाने से कल्पवासी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से मेले की सुरक्षा के लिए कोतवाली का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी का कैंप कार्यालय भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
परिक्रमा वाला रास्ता बन रहा है। रविवार को जिलाधिकारी की मेला क्षेत्र में कार फंस जाने के बाद सोमवार को रास्ते मजबूत करने के लिए टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया। सीढ़ी नंबर 3 व 4 के रास्ते अभी तक सही नहीं कराए गए। इससे मेले में आने वाले कल्पवासियों के वाहन फंस जाते हैं।
मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया है कि 300 शौचालय बनाए जा चुके हैं। इनमें गेट लगने शेष हैं। ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।ं 250 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। बिजली के लिए भी लाइन डाली जा रही है। मेला शुरू होने से पहले सभी रास्ते तैयार हो जाएंगे।