फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Those who have not settled their own homes, are destroying the homes of others...

Farrukhabad News: जिनके अपने घर नहीं बसे, वह दूसरों का घर उजाड़ रहे...

Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Those who have not settled their own homes, are destroying the homes of others...
फर्रुखाबाद। नवाबगंज के उखरा में बंजर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 23 मकानों पर बुलडोजर चलने की घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कहा है कि... यह कार्रवाई प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा है। भाजपा बसे बसाए घरों को गिरा कर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाए, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला ले रहे हैं...।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम रजनीकांत पांडेय, सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ उखरा गांव में बंजर भूमि पर कई सालों से बने 23 मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। इस मामले को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए एक्स पर प्रतिक्रया दी है। आगे कहा कि... उखरा में सालों से बसे गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है। अखिलेश यादव के संज्ञान लेने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed