फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs from the house

Farrukhabad News: चोरों ने घर से लाखों के जेवर व नकदी की पार

Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs from the house
मोहल्ला सदबाड़ा में चोरी के बाद बिखरा सामान देखते मकान मालिक। - फोटो : मोहल्ला सदबाड़ा में चोरी के बाद बिखरा सामान देखते मकान मालिक।
कायमगंज। चोरों बंद मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते चढ़कर जीने से उतरे चोरों ने सेफ अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला सदबाड़ा निवासी श्याम बाबू घर में अकेले रहते हैं। उनके दो पुत्र व पुत्रवधू दिल्ली में रहते हैं। 12 मार्च को श्यामबाबू घर में ताला डालकर बच्चों के पास पर्व मनाने चले गए। जब वे घर लौटे तो उन्होंने मेन गेट का ताला खोला। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उन्हें कुछ शंका हुई। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया तो वहां काफी लोग पहुंच गए। पड़ोसी के घर चढ़कर दरवाजा खोला गया। मकान के अंदर देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरों के अंदर रखी सेफ अलमारी व बक्से भी टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

श्यामबाबू ने बताया कि चोर छत के रास्ते घुसे हैं। चोर घर में रखे सोने व चांदी के जेवर व 40 हजार नकद चोरी कर ले गए। साथ ही सारा सामान तोड़ फोड़ दिया। चोर मेन गेट में अंदर से कुंडी लगाकर छत के रास्ते से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया चोर करीब 4.5 लाख पर हाथ साफ कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed