फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves stole cash and jewelry, outpost in-charge asked for Aadhaar card

Farrukhabad News: चोरों ने नकदी व गहने उड़ाए, चौकी इंचार्ज ने मांगे आधारकार्ड

Tue, 02 Sep 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry, outpost in-charge asked for Aadhaar card
फोटो-33, नगला बाग रठौरा में चुनन खां के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद - फोटो : संवाद
मोहम्मदाबाद। चोरों ने रविवार शाम घर में घुसकर नकदी, गहने पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मदनपुर चौकी पुलिस ने छानबीन करने के बजाए पीड़ित से सभी परिजनों के आधारकार्ड मांग लिए। पुलिस की यह कार्यप्रणाली देख गृहस्वामी ने तहरीर भी नहीं दी। पुलिस घटना को संदिग्ध बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा में रविवार शाम करीब सात बजे बारिश हो रही थी। गांव के चुनन खां परिजनों के साथ भोजन कर रहे थे। बिजली न आने से अंधेरा था। इसी दौरान चोर घर के पीछे वाले दरवाजे से छत पर चढ़ गए। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुसकर चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर बक्से में रखी नकदी व गहने ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। सोमवार को मदनपुर चौकी पुलिस चुनन खां के घर पहुंची।
विज्ञापन

चुनन खां का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सभी लोगों को आधारकार्ड के साथ चौकी में बुलाया। इस पर उन्होंने तहरीर ही नहीं दी। उन्होंने बताया कि चोर 1.5 लाख की नकदी व झुमकी, टॉप्स, नथनी, दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक पैंडल समेत करीब ढाई लाख के गहने चोरी हुए। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ल ने बताया कि चोरी संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शोर-शराबा करने पर भागे चोर
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नदसा में रविवार रात चोर नत्थूलाल के घर में घुसने लगे। परिवार के लोग जाग रहे थे तो शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया। चोर उल्टे पैर भाग गए। गांव पसनिंगपुर में चोरों की चहल-कदमी पर ग्रामीणों ने पीछा किया। ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed