{"_id":"680e7a4561705295b408e2c4","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelry-from-a-farmers-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123393-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसान के घर से चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसान के घर से चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए
विज्ञापन
शमसाबाद। किसान के घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवर चोरी कर लिए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस लौट गई। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी किसान प्रदीप गंगवार शनिवार रात भोजन करने के बाद परिजनों के साथ एक कमरे में सो गए। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। जीने से ऊपर के कमरे में पहुंते और अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी पार कर दी। रविवार सुबह प्रदीप गंगवार सोकर उठे तब वारदात का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद लौट गई।
प्रदीप ने बताया कि चोर दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की एक जोड़ी तोड़िया व नकदी चुरा ले गए, जिसकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई। उन्होंने बताया कि फैजबाग चौकी में तहरीर दी है। एसओ तरुण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।