{"_id":"6910e7d3e935e621690a1909","slug":"thieves-entered-through-the-roof-and-stole-jewellery-worth-rs-7-lakh-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107956-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छत से घुसे चोरों ने सात लाख के जेवर पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छत से घुसे चोरों ने सात लाख के जेवर पार किए
Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पड़ोसी के यहां दावत खाने गए एक परिवार के घर से चोरों ने सात लाख रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। देर रात वापस जाने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
मऊदरवाजा थाने के गांव मझोला निवासी सचिन शाक्य नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। वह कुछ महीने पहले अपने घर आए थे। वह एक ग्रामीण के घर दावत की व्यवस्था देख रहे थे। रात करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर दावत खाने चले गए। उसी समय मकान के पिछवाड़े से छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी के लॉकर से जेवरात और नकदी चुरा ली।
रात नौ बजे के करीब घर लौटे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। देर रात तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करती रही। सचिन ने बताया कि करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोर ले गए हैं। हथियापुर चौकी प्रभारी कार्रवाई कर रहे। (संवाद)