फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves broke into the house and stole goods worth lakhs

Farrukhabad News: घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया पार

Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole goods worth lakhs
घटनास्थल का निरीक्षण कर एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह। - फोटो : घटनास्थल का निरीक्षण कर एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह।
जहानगंज। घर में सोमवार रात घुसे चोरों ने नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। परिजन जागे तो चोर भाग खड़े हुए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी शादाब अपने भाई ऐराज व सद्दाम के साथ सोमवार रात छत पर सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे उन्हें मकान के नीचे आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने तत्काल अन्य भाइयों को जगाया। सभी ने नीचे झांका तो चोर चोरी करते दिखे। परिजनों के शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हुए। शादाब ने बताया कि चोर एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़ा और 36,500 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed