{"_id":"6a763125297069e36a056fa4","slug":"thieves-broke-in-and-stole-the-jewelry-meant-for-the-daughters-wedding-farrukhabad-news-c-213-1-hra1004-154476-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सेंध लगाकर बेटी की शादी के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सेंध लगाकर बेटी की शादी के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो- 25- दीवार में कटी सेंध को देखते परिजन व ग्रामीण। संवाद
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के काकूमऊ गांव के शिवलालपुरवा में बृहस्पतिवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
गांव निवासी पिंकू ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि देर रात चोर उनके घर की पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में कमरबिछुआ, दो जोड़ी पायल, सोने की मांगबेदी, सोने की चेन, एक जोड़ी झाला और बेसर शामिल हैं। सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग भूसा लेने कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे उन्हें संदेह हुआ।
छत के रास्ते पीछे जाकर देखने पर दीवार में नकब लगी हुई मिली। पिंकू ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अक्तूबर में हरियावां क्षेत्र के कईमापुर गांव में तय है। वह शादी के लिए ही जेवर और अन्य सामान जुटा रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है।