फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thick fog holds the wheels, stubborn people

घने कोहरे में थमे पहिए, ठिठुरे लोग

Fri, 01 Jan 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Thick fog holds the wheels, stubborn people
शहर से कायमगंज को जाने वाले मार्ग पर सुबह कोहरे की वजह से चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। - फोटो : FARRUKHABAD
घने कोहरे ने थामे पहिये, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नए साल का शुभारंभ शुक्रवार को घने कोहरे के साथ हुआ। इससे वाहनों के पहिये थम गए। न्यूनतम तापमान में भले ही पांच डिग्री बढ़ोतरी होकर 8 डिग्री हो गया, मगर ठिठुरन में कमी नहीं आई। दोपहर एक बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, तो लोग धूप में बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। तापमान चढ़ने के बाद भी गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम होते ही शीतलहर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
गुरुवार को साल का अंतिम दिन सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने से 50 मीटर दूर भी नहीं दिख रहा था। वाहन लाइटें जलाकर काफी धीमी गति से चलते दिखे। इस दौरान तेज हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली-इटावा राजमार्ग, फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग समेत शहर के अंदर भी लोग काफी धीमी गति से वाहन चलाते दिखे।
विज्ञापन

अनुपयोगी कपड़े दे जाएं, जरूरतमंद ले जाएं
रोडवेज पर बने रैन बसेरा के पास समाजसेवी नाला मछरट्टा के श्याम, अवनीश अग्निहोत्री, अविरल सिंह ने एक बैनर लगाया। इस पर ‘आवश्यकता अनुसार कपड़े ले जाएं-जरूरतमंदों के लिए दे जाएं’ लिखा है। वे अपने घरों से कपड़े लाए और रख दिए। समाजसेवियों ने कहा, कोई भी व्यक्ति जिनके घर में अनुपयोगी कपड़े पहनने लायक हैं, उन्हें यहां रख दें। ताकि किसी जरूरतमंद के काम आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे, बुजुर्ग बरतें सावधानी
लोहिया अस्पताल के ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया, सर्दी में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। हर बार गुनगुने पानी का सेवन करें। चाय में तुलसी के पत्ते और अदरक जरूर डालें। बुजुर्गों को च्यवनप्राश का प्रयोग करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। दमा रोगियों को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। बीमार होने पर तुरंत अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed