{"_id":"6a134db495a699927c0ffb18","slug":"there-will-be-a-ban-on-the-entry-of-heavy-vehicles-into-the-city-today-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142666-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आज शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आज शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के विशेष स्नान पर्व में स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों को जिले के बॉर्डर से ही मोड़ा जाएगा या फिर खड़ा कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात आठ बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 26 मई तक रूट डायवर्जन आदेश लागू रहेगा।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों की भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों (मालवाहक) का रूट डायवर्जन किया है। इससे रात से ही पुलिस ने बड़े वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भारी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया गया।
इस तरह किया गया रूट डायवर्जन
कन्नौज-कानपुर मार्ग - कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
छिबरामऊ मार्ग - छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर की ओर मोड़ा जाएगा।
मैनपुरी मार्ग - बेवर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा।
एटा मार्ग - एटा से आने वाले वाहन बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोके जाएंगे।
शाहजहांपुर-बरेली मार्ग - शाहजहांपुर व बरेली से आने वाले वाहनों को थाना अल्लाहगंज, हुल्लापुर व जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर शाहजहांपुर में रोका जाएगा।
विज्ञापन
हरदोई मार्ग - हरदोई से आने वाले मालवाहकों को रूपापुर में रोका जाएगा।
इन स्थानों पर बनाए गए छोटे वाहनों के पार्किंग स्थल
पांचालघाट गंगा तट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के छोटे वाहन खड़े कराने के लिए पार्किंग स्थल चयनित किए गए हैं। बरेली, शाहजहांपुर व बदायूं से आने वाले छोटे वाहनों को वन विभाग चेतना केंद्र में खड़े कराए जाएंगे। जबकि इटावा व छिबरामऊ से पांचालघाट आने वाले वाहन राधा-रानी हॉस्पिटल परिसर में खड़े होंगे। नवाबगंज, शमसाबाद, लालगेट तिराहा, कादरीगेट तिराहा, लकूला सड़क से आने वाले वाहनों की पार्किंग मालती गार्डन में कराई जाएगी। वहीं मिलिट्री चौराहा से कैंट होते हुए आने वाले छोटे वाहन सोनू टॉल के पास खड़े कराए जाएंगे।