{"_id":"5fbd3ee28ebc3e5fab399480","slug":"there-will-be-11-counters-for-distribution-of-election-materials-farrukhabad-news-knp596081169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव की तैयारी को डीएम ने जीजीआईसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव की तैयारी को डीएम ने जीजीआईसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव को पॉलिंग पार्टी रवानगी को बनाए गए स्थल जीजीआईसी फतेहगढ़ का निरीक्षण करते डीए?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आगरा खंड स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के मतदान को पोलिंग पार्टियों के रवाना करने के लिए जिलाधिकारी ने जीजीआईसी फतेहगढ़ का चयन कर मंगलवार को निरीक्षण किया। मतदान कार्मिक 30 नवंबर को यहीं से निर्वाचन सामग्री लेने के साथ एक दिसंबर को मतदान के बाद जमा करेंगे।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एडीएम विवेक श्रीवास्तव के साथ जीजीआईसी फतेहगढ़ का मंगलवार को निरीक्षण किया। विधान परिषद चुनाव के लिए एक दिसंबर को जिले के 11 मतदान केंद्रों व 33 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
जीजीआईसी से पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर 30 नवंबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इससे लिए 11 काउंटर लगाए जाएंगे। इन पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पोलिंग पार्टियां जिस काउंटर से निर्वाचन सामग्री प्राप्त करेंगी, दूसरे दिन एक दिसंबर को मतदान के बाद उसी काउंटर पर मतपेटिका जमा करेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभारी नोडल अधिकारी एसडीएम सदर अनिल कुमार मतपेटिकाओं को आगरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाएंगे। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां से सभी मतदान केंद्रों की मॉनीटरिंग की जाएगी।