फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There were kicks and punches between the baraatis and the villagers regarding the dance.

डांस को लेकर बरातियों व ग्रामीणों में लात-घूंसे चले

Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
There were kicks and punches between the baraatis and the villagers regarding the dance.
कंपिल। बरात में डीजे पर डांस को लेकर बराती व ग्रामीणों में जमकर लात-घूंसे चले। दूल्हे व बरातियों ने छिपकर जान बचाई। बरातियों ने जेवर छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव कमलाईपुर निवासी सत्तार की पुत्री अफसाना की शादी जिला कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बड़ौला निवासी सुनी अहमद के पुत्र मुजीम से तय हुई थी। शनिवार को बरात आई। रात करीब आठ बजे डीजे के साथ वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। आरोप है गांव के कुछ युवक बरातियों के साथ डांस करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे। गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन

दूल्हे सहित अन्य बरातियों ने पंचायत घर में छिपकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस पुलिस को बताया कि दूल्हे के भाई आरिफ की चेन, बहनोई व चाचा की अंगूठी गायब है। दूल्हे के भाई व अन्य रिश्तेदार बरात को वापस ले जाने की बात कहने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को रफा दफा किया। निकाह की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed