{"_id":"66c8f319ec0573c6940a6487","slug":"there-was-an-outcry-in-the-house-on-the-news-of-carpenters-death-in-a-road-accident-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114787-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत की सूचना पर घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत की सूचना पर घर में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
कायमगंज। दिल्ली में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना घर आने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक दिल्ली में अपनी मां को बस स्टैंड पर छोड़कर घर वापस जा रहा था।
नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी राहुल शर्मा (35) दिल्ली में पत्नी बच्चों के साथ रहकर कारपेंटर का काम करता था। रक्षाबंधन पर उसकी मां राजकुमारी बेटे के पास दिल्ली गईं थीं। गुरुवार रात राहुल अपनी मां को बाइक से दिल्ली के बस अड्डे पर बस में बैठाकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।सुबह मां घर पहुंची।
उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। वे स्तब्ध रह गईं। बुरी तरह बिलखने लगीं। राहुल के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राहुल की पत्नी गायत्री व तीन बच्चे मयंक, हिमांशु, मानवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग दुखी हैं।