फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is no water in the taps in Rajipur, supply stopped due to leakage

Farrukhabad News: रजीपुर में नलों में नहीं पानी, लीकेज से आपूर्ति ठप

Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
There is no water in the taps in Rajipur, supply stopped due to leakage
फोटो-05, रजीपुर में बनी पानी की टंकी। संवाद
कमालगंज। रजीपुर क्षेत्र जलजीवन मिशन की टंकी होने के बावजूद नल से पानी की आपूर्ति के लिए तरस रहा है। छह माह पहले जलापूर्ति शुरू तो हुई थी, लेकिन, लीकेज की भरमार से कुछ दिन में ही आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोग परेशान हैं। फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर बसा रजीपुर कस्बे का रूप ले चुका है। तीर्थनगरी श्रृंगीरामपुर का रास्ता भी यहां से ही है। यहां जलजीवन मिशन की ओर से बनाई गई टंकी करीब छह माह पहले चालू हुई।
विज्ञापन

कुछ दिनों में ही पाइप लाइन में लीकेज की समस्या हो गई। इससे ज्यादातर मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य मार्ग से श्रृंगीरामपुर की ओर मोड़ के पास पाल मेडिकल स्टोर के निकट मेन लाइन का पाइप ही क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप का हिस्सा गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंचायत के मजरे हाजी नगला, बरिया नगला, चमन नगरिया व खजुरिया नगला में भी लाइन डाल कर घरों में टोटी लगाई गई थीं, लेकिन सभी टोटियां शोपीस बनी हैं। किसी भी मजरे में टोटियों में पानी नहीं आता।




टंकी भर जाती पर पानी नहीं आता
ग्राम प्रधान सरोज देवी का कहना है कि अभी टंकी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं हुई है। टंकी पूरी भर जाती है, लेकिन लाइन में टूट-फूट से पानी नलों तक नहीं पहुंचता। उन्होंने बताया कि केवल श्रीवास्तव मोहल्ले के नलों में पानी आता है। प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से कई बार पत्र भेजे गए। कई ग्रामीणों ने भी पानी न आने के पत्र भेजे पर आपूर्ति नहीं हुई।

प्रधान ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति की मांग की है। टंकी की देखरेख कर रहे कर्मचारी गंगाराम ने बताया कि उसे कई माह से मानदेय भी नहीं मिला। अवर अभियंता, जलजीवन मिशन अंकुर सक्सेना ने बताया कि मौके पर जाकर समस्या को देखेंगे। प्राथमिकता के साथ समस्या को निस्तारित कराया जाएगा।

फोटो-05, रजीपुर में बनी पानी की टंकी। संवाद

फोटो-05, रजीपुर में बनी पानी की टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed